पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध रूप से मांस की बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई

अवैध रूप से मांस की बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़| कस्बेके जालूकी रोड, मस्जिद के पास, कठूमर रोड सहित चौपड़ा बाजार में दुकानों पर अवैध रूप से हो रही मांस की बिक्री को सख्ती से रोकने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है। डीवाईएसपी अखिलेश शर्मा ने बताया कि कस्बे में अवैध रूप से खुले आम दुकानों पर मांस की बिक्री की जा रही है। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस संबंध में ग्रामीणों मेव बोर्डिंग के सचिव नब्बी खान ने एसडीएम बीना महावर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शर्मा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शीघ्र ही अवैध रूप से हो रही मांस की बिक्री को रोका जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...