पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपस में ही कंपीटिशन नहीं करें रोडवेज बसें

आपस में ही कंपीटिशन नहीं करें रोडवेज बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | रोडवेजके भरतपुर जोनल मैनेजर रामगोपाल शर्मा ने कहा कि रोडवेज की बसें आपस में ही कंपीटिशन नहीं करें। एक बस के पीछे दूसरी बस चलने से आय नहीं बढ़ती है। वे सोमवार को मत्स्य नगर आगार के प्रशासनिक भवन में रोडवेज अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि बसों का टाइम टेबल इस तरह से बनाया जाए कि एक बस दूसरी बस के आगे नहीं चले। बसों के संचालन की समय अवधि में गेप होने पर बसों को यात्री भी मिलेंगे। बैठक में अलवर आगार के मुख्य प्रबंधक मकबूल अहमद, मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक श्याम बिहारी कटारा, मत्स्य नगर आगार के प्रबंधक प्रशासन रामगोपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण किया।