ढुंढारिया गांव में दो डेंगू रोगी मिले
माजरीकलां | क्षेत्रके ढुंढारिया गांव के दो बच्चे डेंगू पॉजीटिव के मिले हैं, जिनका जयपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर स्लाइड तैयार की और बुखार के रोगियों को दवा दीं।
ढुंढारिया गांव के हैपी पुत्र सुदेश यादव को सात दिन पूर्व बुखार की शिकायत होने पर परिजन बहरोड़ के निजी अस्पताल ले गए। वहां प्लेटलेट्स कम होने पर रविवार को जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर के अस्पताल में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव से एक किलोमीटर दूर कुएं पर रहने वाले अजय पुत्र लख्मीचंद यादव को एक सप्ताह से बुखार था। उसे भी बहरोड़ के निजी अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया। जहां दुर्लभजी अस्पताल में डेंगू पॉजीटिव की पुष्टि हुई।
^ढुंढारियागांव में दो डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनका जयपुर में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर गांव में मेडिकल टीम भेज दी गई है। डॉ.केदार अग्रवाल, बीसीएमओबहरोड़