अलवर. माजरीकलां. नीमरानाथाना क्षेत्र अंतर्गत माजरीकलां पुलिस चौकी पर सोते दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में सोमवार को डीआईजी जयपुर रेंज गिर्राज प्रसाद मीणा ने जानकारी की।
इससे पहले शाम को एसपी विकास कुमार चौकी पहुंचे और मामले की जांच की। हत्या 30 अगस्त की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई थी। हत्यारों की तलाश में पुलिस महकमे के आला अधिकारी जुटे हुए हैं। सोमवार की शाम एसपी ने चौकी पहुंच कर अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई पर चर्चा की। इस मौके पर एनईबी थानाधिकारी राकेश कुमार, नीमराना थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह, बहरोड़ कोतवाल लालसिंह, तिजारा थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह मौजूद थे।