- Hindi News
- खतरनाक हो सकता है सांप काटने के बाद अस्पताल जाना
खतरनाक हो सकता है सांप काटने के बाद अस्पताल जाना
बीपीएलपरिवार के लिए भी अस्पताल में इंजेक्शन नहीं है। ऐसे में उन्हें सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज के दावे के विपरीत बाजार से महंगे इंजेक्शन खरीदकर लाने पड़ेंगे।
कब-कबआए एंटी स्नेक वेनम
राजीवगांधी अस्पताल में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत जनवरी से अब तक 145 स्नेक एंटी वेनम की आपूर्ति हुई। इनमें 31 मार्च को पांच, 21 जून को 30, 10 जुलाई को सौ, 19 अगस्त को दस और नौ सितंबर को एक स्नेक एंटी वेनम इंजेक्शन राजीव गांधी अस्पताल के स्टोर में आपूर्ति हुए।
बाजारमें 1200 रुपए का इंजेक्शन
बाजारमें एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की कीमत 900 से 1200 रुपए तक है, जबकि सरकारी अस्पताल में निशुल्क लगाया जाता है।
सरकारी सप्लाई में ही दुगनी हो गई रेट
स्नेकएंटी वेनम इंजेक्शन की रेट सरकारी सप्लाई में दुगनी हो गई है। ये एंटी वेनम मार्च 14 की आरएमएससी की सप्लाई में 375 की दर पर आया था, लेकिन तीन महीने बाद ही इंजेक्शन की रेट दुगनी हो गई। सरकारी स्तर पर इसकी सप्लाई मई में 662 रुपए में और बाद में 695 रुपए में हुई। इसके बाद सप्लाई में इंजेक्शन आने ही बंद हो गए।
^अभी दवा स्टोर के स्टाक में नौ इंजेक्शन हैं। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की सप्लाई में इंजेक्शन नहीं रहे हैं। अस्पताल में डिमांड होगी तो और इंजेक्शन खरीद लिए जाएंगे। जो रोगी अस्पताल पहुंचे हैं उन्हें इंजेक्शन लगाए गए हैं। डा.भगवान सहाय, पीएमओ
इस साल अब तक 12 सर्पदंश पीड़ित
महीनापीड़ित
जनवरी02
जून 03
जुलाई 03
अगस्त 03
सितंबर 01
कुल 12
भास्कर न्यूज | अलवर
सांपकाटने के बाद इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाना जोखिमभरा हो सकता है। सामान्य अस्पताल में सिर्फ 9 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन बचे हैं, जो कभी भी खत्म हो सकते हैं। इंजेक्शन की सप्लाई बंद है और स्थानीय स्तर भी इसकी खरीद नहीं हो रही है।
हाल यह है कि सितम्बर में सिर्फ एक एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन सामान्य अस्पताल को सप्लाई हुआ है। अगस्त में भी सिर्फ 10 ही मिले थे। जबकि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार एक सर्पदंश पीडि़त के उपचार में कई इंजेक्शन लगाने पड़ सकते हैं। उसके शरीर से पूरी तरह जहर निकलने तक इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं। अधिक विष की स्थिति की में इंजेक्शन की संख्या 30 से 40 तक हो सकती है।