पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से पेंथर की मौत

कार की टक्कर से पेंथर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. थानागाजी. घाटावन चौकी के पास सोमवार को जयपुर की ओर से रही एक मारुती कार की टक्कर से एक मादा पेंथर की मौत हो गई। इस पेंथर के मुंह सिर पर गंभीर चोट आई थीं। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया यह मादा पेंथर करीब एक साल की थी। घटना सुबह नौ बजे की है।
इसकी जानकारी पर घाटा वन क्षेत्र के अधिकारी वनपाल मौके पर पहुंचे और शावक को थानागाजी पशु चिकित्सालय लाए। यहां संसाधनों की कमी होने के कारण शावक को जयपुर इलाज के लिए भेजा गया।
घटना की सूचना पर सरिस्का के सहायक वनसंरक्षक भगवान सिंह, एसडीएम संजय शर्मा, एसएचओ सचिन शर्मा भी पशु अस्पताल पहुंच गए। पशु चिकित्सक डॉ. मदन डागर ने बताया कि संसाधनों की कमी ब्रेन हेमरेज होने के कारण शावक को जयपुर बहुउद्देशीय चिकित्सालय भेजा गया। शावक ने जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डाक्टरी परीक्षण के बाद शावक का वनकर्मियों ने घाटा वन चौकी पर अंतिम संस्कार कर दिया।