पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नलों में गंदा पानी आने से लोग परेशान

नलों में गंदा पानी आने से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां. रविवार सोमवार को सप्लाई हुआ गंदा पानी दिखाते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज|माजरीकलां

क्षेत्रके गंडाला गांव में लोगों के घरों में नलों से गंदा रहा है। लोगों का कहना है कि गंदा पानी तो रोजाना आता है, लेकिन एक-दो दिनों से पानी में कीड़े भी आने लगे हैं, जिससे जन स्वास्थ्य विभाग के उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। लोगों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को कई बार की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपखंड अधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बहरोड़ उपखंड क्षेत्र के गंडाला गांव में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाने वाली पानी सप्लाई में पिछले कई दिनों से गंदा पानी रहा है। जो पाइप लाइनों से घरों में पहुंच रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजाना 15-20 मिनट गंदा पानी आता है, जिसे नालियों में बहा दिया जाता है, जिससे रोजाना काफी मात्रा में पानी व्यर्थ बह जाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि रविवार से गंदे पानी के साथ-साथ कीड़े भी आने लगे हैं। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को दी गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप जर्जर होने वाल्व लीकेज के चलते ये समस्या बनी हुई है। विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं की लाइन लीकेज होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से समस्या का शीघ्र समाधान की मांग की है।