छह माह में भी नहीं हुआ खुलासा
क्षेत्रमें करीब छह महीने पहले हुई तीन दर्जन चोरी की वारदातों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इससे लोगों में रोष है। उपखंड क्षेत्र में अप्रैल मई माह में लगातार एक के बाद एक चोरी की कई वारदातें हुई। लोगों ने जाम लगाकर विरोध जताया और चुनाव का बहिष्कार तक किया गया। पुलिस आला अधिकारियों मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद चोरियों पर अंकुश लगा। शहर में एक स्थान चोरी की वारदात की घटना को अंजाम देकर भाग रहे भरतपुर जिले के दो चोर पकड़ में आए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में तीसरा चोर सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चोर को नामजद कर पकड़ने का आश्वासन दिया। मामले में दोनों चोरों की तीन माह पहले जमानत हो गई। उधर छह माह होने के बाद भी नामजद चोर एवं सामान का सुराग नहीं लगने से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है। लोगों ने पुलिस महानिदेशक मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है।
^बहरोड़ में चोरी की घटनाओं को लेकर चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिनको पकड़ कर सामान रुपयों की बरामदगी की जाएगी। विकासकुमार, पुलिसअधीक्षक
^अभीचोरी की वारदातों पर अंकुश लगा हुआ है। अप्रेल मई माह में हुई चोरियों का खुलासा करने के चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थान पर भेजी जाएगी। लालसिंहयादव, थानाप्रभारी, बहरोड़