ट्रैक्टर पलटा, चालक दबा
सोड़ावास|अलवर-बहरोड़ स्टेटहाईवे-14 पर ढेलावास बस स्टैंड पर सोमवार शाम करीब 5 बजे ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक घायल हो गया। ग्रामीणों ने चालक को ट्रैक्टर से नीचे निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोड़ावास. ढेलावास बस स्टैंड पर सोमवार को पलटा ट्रैक्टर।