हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों का सम्मान
राजगढ़|राजकीय उच्चमाध्यमिक विद्यालय धमरेड़ में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्र वाचन, निबंध लेखन कविता पाठ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज के शाखा प्रबंधक आरपी सिंह ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदनलाल शर्मा, योगेश चंद सहित शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
खेड़ली: कस्बेके दीनबंधु महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने हिन्दी की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मीनू मीणा विश्वेंद्र शर्मा ने प्रथम, निमेश मीणा ने द्वितीय, रोशनी शर्मा विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। निबंध प्रतियोगिता में रानी चौधरी प्रथम, मोनिका द्वितीय हितेश सैनी और धर्मसिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान आचार्य डॉ. माधवी शर्मा ने छात्रों को बधाई दी।
राजगढ़. हिंदी दिवस पर विधार्थी को सम्मानित करते अतिथि।