पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक, सतीश अध्यक्ष बने

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक, सतीश अध्यक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़. बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय महामंत्री।

बहरोड़| अंतरराष्ट्रीयवैश्य महासम्मेलन की इकाई की बैठक रविवार देर शाम को शुभम होटल में हुई। वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को अग्रसर करने की जरूरत है। बैठक में समाज द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई। इस दौरान महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश राणा, महामंत्री ध्रुवदास अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिर्राज गर्ग, महिला उपाध्यक्ष चारू गुप्ता, पूर्व युवा अध्यक्ष अरूण अग्रवाल, कोटपूतली के अशोक बंसल, पावटा से ललित गोयल ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान महासम्मेलन की तहसील स्तरीय इकाई का गठन किया गया। इसमें सतीश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष कपिल वैद्य, महावर समाज अध्यक्ष छत्रपाल गुप्ता, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष पुखराज खंडेलवाल, पार्षद प्रेम सेठ, हरिश गुप्ता, मुकेश मोदी, अनिल सेठ, सत्यनारायण अग्रवाल, किशन लाल अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल सहित बैठक में समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। मंच का संचालन प्रो. हरिप्रसाद अग्रवाल ने किया।