पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडबॉल में आज होगी फाइनल भिड़ंत

हैंडबॉल में आज होगी फाइनल भिड़ंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राबाउमाविदेवीजी की गली स्कूल के तत्वावधान में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को हार्ड लाइन और फाइनल मुकाबले होंगे। वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल सैनी ने बताया कि 17 वर्ष का फाइनल बाड़मेर और हनुमानगढ़ और 19 वर्ष का फाइनल चूरू और जयपुर एकेडमी के बीच होगा। उन्होंने बताया कि हार्ड लाइन मैच 19 वर्ष में सीकर और गंगानगर और 17 वर्ष मे नागौर और अजमेर के बीच होंगे। फाइनल मुकाबले नवीन स्कूल मैदान पर सुबह 7.30 बजे शुरू हो जाएंगे। इससे पहले सोमवार को सुपर लीग और सेमीफाइनल मैच खेले गए। सुबह हुए सुपर लीग मैचों में 19 वर्ष में चूरू बनाम नागौर में चूरू 10-2 से, भीलवाड़ा बनाम सीकर में सीकर 3-15 से, बाड़मेर बनाम जयपुर एकेडमी में जयपुर एकेडमी 13-1 से और जोधपुर बनाम गंगानगर में गंगानगर 10-1 से विजेता रहे। 17 वर्ष में जोधपुर बनाम जयपुर में जयपुर 1-7 से, जयपुर एकेडमी बनाम भीलवाड़ा में जयपुर एकेडमी 16-2 से, अजमेर बनाम बाड़मेर में बाड़मेर की टीम 3-16 से विजेता रही। नागौर और हनुमानगढ़ का मैच 6-6 से बराबरी पर रहा। शाम को खेले गए 19 वर्ष सेमीफाइनल मुकाबले में चूरू सीकर में चूरू 13-6 से जयपुर एकेडमी गंगानगर में जयपुर एकेडमी 15-7 से विजेता रही। 17 वर्ष में बाड़मेर बनाम नागौर में बाड़मेर और अजमेर बनाम हनुमानगढ़ में हनुमानगढ़ टीम विजेता रही। 17 वर्ष में जयपुर अकादमी 5वें, जयपुर छठे, जोधपुर सातवें और भीलवाड़ा आठवें स्थान पर रहे। 19 वर्ष में नागौर पांचवे, बाड़मेर छठे, भीलवाड़ा सातवें और जोधपुर की टीम आठवें स्थान पर रही।

अलवर। बारांमें चल रही 19 वर्षीय हॉकी में अलवर की टीम ने सेमीफाइनल में झुंझुनू को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इधर विराट नगर में चल रही 17 वर्षीय हॉकी में भी अलवर की टीम ने सेमीफाइनल में भीलवाड़ा को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। यह जानकारी बीएल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल सुमन बिल्खा ने दी।

अलवर. सेमी फाइनल में श्रीगंगानगर और जयपुर एकेडमी टीम के मैच में गोल करने का प्रयास करती श्रीगंगानगर की खिलाड़ी छात्रा।