सर्विस लाइन की बदहाली का िवरोध
बहरोड़|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद के सैकडों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हाईवे सर्विस लाइन सड़क के खस्ताहाल होने को लेकर प्रमुख सड़क मार्ग से रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम लोकेश कुमार मीना को ज्ञापन सौंपकर सड़क दुरूस्त करने की मांग की। साथ ही प्रशासन को जल्द ही सड़क दुरूस्त नहीं करने पर हाइवे जाम सहित धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए काम करो या कुर्सी छोड़ो की जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-जयपुर एनएच आठ की सर्विस लाइन सड़क पर गहरे-चौड़े गड्ढ़े हो गए है जिसमें पिछले दो माह से बारिश आसपास की कालोनियों के पानी का भराव हो रहा है। इससे आए दिन दुपहिया वाहन सहित बड़े वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं गंदे पानी की बदबू से मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक ओम यादव, जिला प्रभारी राहुल सैनी, नवीन शर्मा, हुकमचन्द यादव, विक्की कुमार सैनी, सचिन कुमार, दीपक कुमार, अरूण शर्मा, प्रवीण कुमार सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
बहरोड़. एसडीएम लोकेश मीणा को ज्ञापन सौंपते अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।