- Hindi News
- फर्जी इकरारनामे से जमीन का सौदा करने के आरोपी गिरफ्तार
फर्जी इकरारनामे से जमीन का सौदा करने के आरोपी गिरफ्तार
थानागाजी|फर्जी इकरारनामेसे जमीन का सौदा करने के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसओ सचिन शर्मा ने बताया कि भांगडोली गांव के किशनलाल, मुकेश, घनश्याम, लालाराम, बाबूलाल, देवीसहाय, रामचंद्र सूआलाल ने गुडगांव की एक कंपनी से 50 बीघा जमीन बेचने का सौदा किया। आरोपियों ने जमीन का मालिकाना हक खुद के पास होने की बात कही। आरोपी फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने की ताक में थे। ग्रामीणों की शिकायत पर मामले का खुलासा हुआ और जमीन का मालिक दूसरा व्यक्ति निकला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।