ततारपुर सीएचसी का होगा जीर्णोद्धार
ततारपुरकस्बे की सीएचसी का शीघ्र ही 96 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें ऑपरेशन थिएटर साथ सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुरानी सीएचसी भवन की पट्टी की छत को हटाकर भवन को ऊंचा कर आरसीसी डाली जाएगी, जिससे ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी को पूरी जगह मिल सके। जगह के अभाव में भवन में रैंप बनाकर प्रथम मंजिल का निर्माण किया जाएगा। इसमें ऑपरेशन थिएटर सहित वार्ड बनाए जाएंगे। यहां मोर्चरी और ऑफिस का निर्माण भी होगा। वहीं भवन की चारदीवारी निर्माण के साथ पुराने भवन की मरम्मत की जाएगी। भवन निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं।