पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर आरोपों को बेबुनियाद बताया

संगठन सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर आरोपों को बेबुनियाद बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजस्थानभ्रष्टाचार निरोधक एवं मानवाधिकार रक्षा संस्थान से जुड़े सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दो पदाधिकारियों पर लैटर पैड के दुरुपयोग संबंधी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। संस्थान प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी सहमति पत्र में संस्थान जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी और उपाध्यक्ष हरी सिंह सैनी पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया गया। पूर्व प्रदेश महामंत्री नारायण सहाय शर्मा ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों की ओर से कई विभागों में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें और सूचनाएं मांगने के बाद कुछ लोग सूचना उजागर होने के भय से पदाधिकारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों की नियुक्तियों को सही बताया है।