- Hindi News
- यज्ञ पितृ तर्पण में शामिल हुआ 18 सदस्यीय दल
यज्ञ पितृ तर्पण में शामिल हुआ 18 सदस्यीय दल
अलवर| पंजाबीवेलफेयर सोसायटी का 18 सदस्यीय दल ऋषिकेश में पंचनंद स्मारक ट्रस्ट की ओर से आयोजित सामूहिक यज्ञ और पितृ तर्पण कार्यक्रम में शामिल हुआ। यहां सुखमनी साहब के पाठ का आयोजन किया गया। दल ने गंगा तट पर आरती की। इस कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, नागपुर, हैदराबाद, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से भी लोग शामिल हुए। अलवर सेे दीवान चंद सेतिया, सुषमा सेतिया, हरीश तनेजा, रजनी तनेजा, डॉ. शशि भूषण शर्मा, रजनी शर्मा, गुलशन खुराना, नीलम खुराना, प्रेम अरोड़ा, चंद्रकांता अरोड़ा, अशोक मेहंदीरत्ता, पुष्पा मेहंदीरत्ता, मदन अरोड़ा, प्रमोद गाबा, सुनील शर्मा, सुरेश नागपाल आदि लाेग शामिल हुए।