पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. यूआईटी में प्रदर्शन करते ठेकेदार।

अलवर | यूआईटीके निर्माण कार्य कराने के बाद पेमेंट नहीं मिलने के कारण मंगलवार को ठेकेदारों ने नगर विकास न्यास ठेकेदार संघ के अध्यक्ष घासीराम गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि ठेकेदार सात से आठ करोड़ का काम करा चुके हैं। इनका भुगतान होना बाकी है। इस मामले को लेकर यूआईटी सचिव से कई बार बातचीत हो चुकी है। भुगतान का आश्वासन दिया जाता है। भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस बात से ठेकेदारों में खासी नाराजगी है। इस मामले में मंगलवार को संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने सचिव वे बात की। कोई नतीजा नहीं निकला। यूआईटी के सचिव महेंद्र लोढ़ा का कहना है कि यूआईटी के पास अभी भुगतान के लिए राशि नहीं थी। ठेकेदारों को बातचीत में यह जानकारी दी गई। उनसे कहा गया है कि राशि प्राप्त होते ही भुगतान कर दिया जाएगा।