- Hindi News
- तांगा स्टैंड का ध्वजारोहण कल, अभय समाज में गणेश पूजन आज
तांगा स्टैंड का ध्वजारोहण कल, अभय समाज में गणेश पूजन आज
अलवर | शहरमें राजर्षि अभय समाज की ओर से मंचित होने वाली रामलीला के लिए गणेश पूजन बुधवार को लाल दरवाजा स्थित गणेश मंदिर में किया जाएगा। तांगा स्टैंड की रामलीला क्लब की ओर से मंचित होने वाली रामलीला के लिए ध्वजारोहण 18 सितंबर को किया जाएगा।
राजर्षि अभय समाज के प्रचार मंत्री अमित वशिष्ठ ने बताया कि सुबह सात बजे राजर्षि अभय समाज के सदस्य कलाकार अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में लाल दरवाजा स्थित गणेश मंदिर में पूजन करेंगे। इसके बाद मंच पर पूजन होगा। 9.15 बजे ड्राप(मुख्य परदे) का पूजन किया जाएगा। यहां के भर्तृहरि धाम मंदिर में रामचरित मानस का पाठ शुरू होगा। इसका समापन 18 सितंबर को होगा। श्री राम लीला क्लब तांगा स्टैंड के मंच पर 18 सितंबर को सुबह 11 बजे रामचरित मानस का पाठ शुरू होगा। इसके बाद रात 9 बजे ध्वज स्थापना भजन संध्या आयोजित होगी। ध्वज पूजन महेंद्र तनेजा करेंगे। यहां रामलीला प्रदर्शन 21 सितंबर से शुरू होगा।