पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुग्गी बस्ती में पुलिस की दबिश, 31 कोे पकड़ा

झुग्गी बस्ती में पुलिस की दबिश, 31 कोे पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारसुबह हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संजय पुत्र फुल्लाराम निवासी झुग्गी बस्ती, पवन पुत्र जगदीश निवासी कच्ची गढ़ी कुआं थाना सदर, जिला रोहतक, कृष्ण पुत्र श्रीचंद निवासी कैथल हरियाणा, मानक अली पुत्र विजयसिंह निवासी सपेरा बस्ती गंगापुर सिटी, महक अली पुत्र शौकत निवासी मदारी कॉलोनी, सांगानेर, जयपुर, विक्रम गोविंद पुत्र अजीत निवासी राजपुरा कॉॅलोनी पटियाला पंजाब, विजेंद्र पुत्र देवानंद निवासी पेहवा, कुरुक्षेत्र, हरियाणा और परमजीत पुत्र अजीत राजपुरा, पटियाला पंजाब को आपस में झगड़ा करते हुए शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

6माह पहले भी हुई थी ऐसी ही कार्रवाई

गुंबदके पास स्थित झुग्गी बस्ती में इसी तरह की कार्रवाई 6 माह पहले 13 मार्च को भी की गई थी। जिसमें 111 लोगों को हिरासत में लेकर 12 दुपहिया वाहन जब्त किए गए थे।

अलवर. रेलवे स्टेशन के समीप झुग्गी बस्ती में देर रात हुई कार्रवाई के बाद लोगों से पूछताछ करती शिवाजी पार्क थाना पुलिस।

भास्कर न्यूज | अलवर

शहरके फतेहजंग गुंबद के पास झुग्गी बस्ती में मंगलवार तड़के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 31 जनों काे हिरासत में लिया। शहर कोतवाली, एनईबी थाना, शिवाजी पार्क अरावली विहार थाना पुलिस की टीम की इस संयुक्त कार्रवाई में स्पेशल टीम के सदस्य वज्र वाहन के साथ भारी पुलिस जाब्ता मौजूद था।

सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई कार्रवाई तीन घंटे तक चली। शिवाजी पार्क थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगो के नाम-पते और राशनकार्ड सहित अन्य पहचान पत्रों की जांचने के बाद 31 जनों को चिह्नितकर पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क थाने लाया गया। इस दौरान उनके परिवार की कई महिलाएं और बच्चे भी थाने पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान आपस में झगड़ा करने के आरोप में एनईबी थाना पुलिस ने आठ जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।