- Hindi News
- वार्ड 11 12 के लिए भामाशाह कार्ड शिविर आयोजित
वार्ड 11 12 के लिए भामाशाह कार्ड शिविर आयोजित
अलवर. भामाशाह योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेजों की जांच करवाते लोग।
अलवर|शहर मेंवार्ड 11 12 में भामाशाह कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। 11 के लिए आदर्श विद्या मंदिर 12 के लिए देवी जी की गली स्कूल में शिविर लगाया गया। वार्ड 11 के शिविर प्रभारी शशिकांत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कुल 138 के आधार कार्ड 253 के भामाशाह कार्ड बनाए गए। शिविर में सामान्य तरीके से काम होता रहा लेकिन शाम 5.35 के बाद मशीनी में दिक्कत आई और काम बंद होने पर लोगो को परेशानी हुई। बुधवार को लोगों को 25 मिनट का समय अधिक दिया जाएगा। वार्ड 12 के शिविर प्रभारी नरेंद्र अजमेरा ने बताया कि स्कूल के कारण काम देरी से शुरू हुआ। छह बजे के बाद तक आवेदन पत्रों पर कार्रवाई हुई। शिविर में 94 में आधार कार्ड 175 परिवारों के भामाशाह कार्ड बनाए गए।