पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्ट ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

फार्मासिस्ट ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|फार्मासिस्ट जागृतिसंस्थान की ओर से प्रदेश स्तरीय संकल्प यात्रा मंगलवार को अलवर पहुंची। यहां फार्मासिस्ट ने समस्याओं के निराकरण एवं कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौँपा। संस्थान के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव के नेतृत्व में फार्मासिस्ट कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौँपा। ज्ञापन में बताया है कि फार्मेसी एक्ट की सख्ती से पालना करने एवं मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री होने पर कार्रवाई की मांग की गई है। फार्मेसी एक्ट 1948 एवं औषधि प्रसाधन अधिनियम1940 एवं नियम 1945 के तहत दवा वितरण एवं भंडारण का कार्य रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट ही कर सकते हैं।

अलवर. कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे फार्मासिस्ट।