हिंदी सबसे समृद्ध भाषा
पंजाबनेशनल बैंक की ओर से सूचना केंद्र मे राजभाषा समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि बलवीर सिंह करुण ने कहा कि हिंदी अन्य भाषाओं की तुलना में ज्यादा समृद्ध भाषा है। उन्होंने हिंदी में कार्य करने के लिए दृढ़संकल्प जताया। कार्यक्रम में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तात्कालिक भाषण हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। तात्कालिक भाषण में मधुबाला आडवाणी प्रथम, संध्या गुप्ता द्वितीय आशा जैन तृतीय स्थान पर रहीं। हिंदी काव्य पाठ में आशा जैन प्रथम, भूपेंद्र जैन द्वितीय और रेणु टाटीवाल तृतीय स्थान पर रहीं। बैंक द्वारा मंडल स्तर पर आयोजित हुई हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में ममता परती प्रथम, तेज प्रताप आडवाणी द्वितीय, दीनदयाल सतीजा तृतीय अशोक गुप्ता पूजा गुप्ता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सहायक महाप्रबंधक आरएस बोरा, मुख्य आंतरिक निरीक्षक ओपी कठेल, अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव गुप्ता रहे। कार्यक्रम में मंडल प्रमुख महेश पुरोहित सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन अजय द्विवेदी ने किया। नेशनल एकेडमी में आयोजित हिंदी सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान काव्य पाठ, विचार गोष्ठी, रचनात्मक लेखन सहित कई प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। प्रिंसिपल रेखा यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिए।
अलवर. विजेताओं को पुरस्कृत करते मंडल प्रमुख महेश पुरोहित और कवि बलवीर सिंह करुण।