पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर शुरू

तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|गौरीदेवी कॉलेजमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन आरके संस्थान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्‌घाटन प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने किया। उन्होंने विज्ञान क्षेत्र से जुड़ी हुई छात्राओं को वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में उद्यमिता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के वित्तीय सलाहकार एस आर अरोड़ा ने स्वयं के उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।