पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकानों में तोड़फोड़ करने पर जताया रोष

मकानों में तोड़फोड़ करने पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | राजस्थानआदिवासी मीणा सेवा संघ के बैनर तले मीना समाज के सैकड़ों लोगों ने बुध विहार कच्ची बस्ती में मकानों में यूआईटी की ओर से तोडफ़ोड़ पर कलेक्ट्रेट परिसर में रोष जताया। लोगों ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष अमरचंद मीना ने बताया कि बुध विहार कच्ची बस्ती में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गैरकानूनी तरीके से मकान तोड़ गए। पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। ये लोग 40-50 साल से इस बस्ती में निवास कर रहे हैं। इस मौैके पर मीना समाज के शहर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मीना, गुलाब मीना, रमेश मीना, रामकिशोर मीना, श्रवण मीना आदि ने दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।