इंजीनियर्स डे पर हुई संगोष्ठी
इंस्टीट्यूशनऑफ इंजीनियर्स, अलवर लोकल सेंटर और अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को महावर धर्मशाला में इंजीनियर्स डे पर संगोष्ठी हुई। मानद सचिव इंजी. केएल शर्मा के अनुसार संगोष्ठी का विषय मेकिंग इंडियन इंजीनियरिंग वल्डर्ल्ड क्लास रखा गया था। मुख्य अतिथि इंजी. सुनील गुप्ता थे। अध्यक्षता इंजी.एन सिंह ने की। इंजी. केएल शर्मा, आरएल अग्रवाल, हिमांशु महावर, संदीप गुप्ता, सीएल योगी, हर्ष परनामी आदि मौजूद थे।