पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज मिस्त्री मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन 24 को

राज मिस्त्री मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन 24 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|अलवर जिलाराज मिस्त्री मजदूर यूनियन (एटक) की बैठक यूनियन कार्यालय पर मंगलवार को धीरू भाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनियन का तीसरा जिला सम्मेलन 24 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में 752 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें तीन वर्ष का लेखा-जोखा रखने के साथ ही श्रमिकों की समस्याओं पर विचार होगा। सम्मेलन के लिए 35 सदस्यीय स्वागत समिति बनाई गई है। समिति का संयोजक राजकुमार बक्शी का बनाया गया है। बैठक में भोलाराम शर्मा, मनमोहन सैनी, बंशी गुर्जर, श्यामलाल सैनी, रघुवर दयाल, गोपीचंद सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।