पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक जीवन शैली से पर्यावरण को हो रहा नुकसान

आधुनिक जीवन शैली से पर्यावरण को हो रहा नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| अंतरराष्ट्रीयओजोन दिवस पर डीएफओ पीडी गुप्ता ने गुप्ता ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। आर्य कन्या बालिका विद्यालय, डाइट परिसर एवं नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ओजोन परत में हुए छेद में लगातार फैलाव होना विश्व के समक्ष गंभीर संकट है। आधुनिक जीवन शैली में अपनाए जा रहे उत्पादों के कारण पर्यावरण के अस्तित्व को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कम से कम करना चाहिए। उत्तराखंड एवं कश्मीर में हुई त्रासदी प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों को ओजोन परत के सरंक्षण के उपाय बताए। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय एवं घरों में पौधरोपण की शपथ दिलवाई दिलवाई।