यूआईटी ने हटवाए अस्थाई अतिक्रमण
अस्पतालों के आसपास अतिक्रमण से परेशानी
राजीव गांधी अस्पताल के बाहर अतिक्रमण।
अलवर. हनुमान चौराहे के पास यूआईटी द्वारा की जा रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमा लोगों की भीड़।
अलवर| शहरके सरकारी अस्पतालों के मुख्य द्वार और आसपास अतिक्रमण परेशानी का सबब बना हुआ है। फुटपाथ पर ठेलियों के जमावड़े से अस्पताल आने वाले लोगों को सड़क से गुजरना पड़ता है। राजीव गांधी अस्पताल, जनाना अस्पताल एवं शिशु अस्पताल के मुख्य द्वार एवं चारदीवारी के आसपास फुटपाथ और सड़क मार्ग पर ठेलियां और खाेखे लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे अस्पताल में आने वाले वाहनों को प्रवेश के समय काफी परेशानी होती है। वहीं लोगों को फुटपाथ के स्थान पर सड़क से होकर जाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में कई बार अभियान चलाए गए लेकिन इन्हें नहीं हटाया गया। इस संबंध में पीएमओ की ओर से भी मंगलवार को नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा गया है। पीएमओ डॉ. भगवान सहाय ने बताया कि अतिक्रमण से अस्पताल के आसपास गंदगी जमा रहती है। नाला गंदगी से अटा हुआ है। क्योंकि ठेली वाले गंदगी को नाली में डाल देते हैँ। वहीं अस्पताल आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
जनानाअस्पताल में खड़ी रहती हैं एंबुलेंस
जनानाअस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। निजी एंबुलेंस संचालकों ने अस्पताल परिसर को ही स्टेंड बना लिया है। निजी एंबुलेंस के कारण रोगी वाहनों के प्रवेश में कई बार दिक्कत जाती है। क्योंकि यहां इन एंबुलेंस संचालकों को यहां रैफर रोगी या प्रसूताओं के केस सहज में मिल जाते हैं।
भास्कर न्यूज | अलवर
यूआईटीने मंगलवार को अंबेडकर नगर के पेट्रोल पम्प के समीप से नमन होटल तक अस्थाई अतिक्रमण हटवाए इस दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध जताया। बाद में यूआईटी के अधिकारियों पुलिस की समझाइश के बाद लोगों ने अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया।
अतिक्रमण से यातायात में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। इस दौरान फुटपाथ रखे सामान मार्बल के चौके हटवाए गए। अतिक्रमण दल को देखते ही लोगों ने अपना सामान खुद हटाना शुरू कर दिया। एक दो जगह लोगों ने विरोध भी किया। बाद में जब उन्हें सामान उठाकर जब्त करने की धमकी दी तो अतिक्रमण हटने लगे। मार्बल व्यवसायियों का