पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माडा छात्रावासों में अभी तक नहीं पहुंची वार्डन

माडा छात्रावासों में अभी तक नहीं पहुंची वार्डन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरके आदेश के बावजूद जिले की दो पंचायत समितियों में माडा योजना में बने बालिका आश्रम छात्रावासों में सरकारी शिक्षिकाओं को वार्डन बतौर तैनात नहीं किया गया है। जबकि 29 अगस्त को ही जिला कलेक्टर ने छह सरकारी शिक्षिकाओं की नामजद सूची जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्रारंभिक को सौंपकर तुरंत वार्डन नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। डीएम आदेश के बाद हो रही लेटलतीफी के बाद मंगलवार को एक बार फिर सीईओ राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेशों की पालना के लिए लिखा है। इधर, डीईओ सरदारमल यादव एक बार फिर मामले के प्रति अनभिज्ञता जाहिर कर बुधवार को जानकारी करने की बात कह रहे हैं। सीईओ ने डीईओ को पत्र जारी करते हुए कहा है कि छह छात्रावासों में वार्डन नियुक्त नहीं होने के बाद जिला कलेक्टर ने हाल ही माडा योजना के बालिका आश्रम छात्रावास टोडाजयसिंहपुरा और टहला का निरीक्षण किया है। वार्डन के अभाव में छात्रावास संचालित नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत वार्डन नियुक्त करने के लिए फिर कहा है।

अलवर. 11 िसतंबर को प्रकाशित समाचार।