पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर एकेडमी और बाड़मेर को खिताब

जयपुर एकेडमी और बाड़मेर को खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीजी की गली स्कूल के तत्वावधान में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के 19 वर्ष में जयपुर एकेडमी और 17 वर्ष में बाड़मेर ने खिताब जीता। नवीन स्कूल खेल मैदान पर सुबह जयपुर एकेडमी और चूरू के बीच हुए मुकाबले में जयपुर एकेडमी 8-5 से विजेता रही। हाफ टाइम तक बराबरी के बाद जयपुर एकेडमी ने बढ़त ली जो आखिर तक बरकरार रही। 17 वर्ष के मुकाबले में बाड़मेर ने हनुमानगढ़ को 12-14 से हराया। हार्ड लाइन मैचों में 19 वर्ष में श्रीगंगानगर तीसरे सीकर चौथे तथा 17 वर्ष में नागौर तीसरे और अजमेर की टीम चौथे स्थान पर रही। इसके बाद देवीजी की गली स्कूल में हुए समापन समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी नीलिमा तक्षक थी। समारोह में बीकानेर से आए पर्यवेक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, डीडी कार्यालय से लालाराम वर्मा, उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पन्नालाल सैनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर के लिए 17 वर्ष में बाड़मेर की अनसी और 19 वर्ष में जयपुर एकेडमी की मधु को चुना गया।

अलवर। 19 वर्ष हैंडबॉल के फाइनल मैच में गोल के लिए संघर्ष करती जयपुर एकेडमी टीम की खिलाड़ी।