पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे सर्विस लाइन की मरम्मत का काम शुरू

हाईवे सर्विस लाइन की मरम्मत का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़| हाईवेके दोनों ओर बनी सर्विस सड़क को ठीक कराने के लिए बुधवार से प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू कराया। सर्विस लाइन की बदहाली को लेकर मंगलवार को एबीवीपी ने रैली निकाली और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 72 घंटे में सर्विस लाइन को दुरुस्त नहीं कराने पर जाम और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। मंगलवार को एसडीएम लोकेश कुमार मीणा, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मनीषा यादव, हाईवे राइजिंग अधिकारी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंच कर सड़क का अवलोकन किया और जेसीबी ग्रेडर मशीन की सहायता से सर्विस सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। हाईवे पर पानी छोड़ने वाले मकानों, दुकानों होटलों को चिन्हित कर पाबंद किया। एसडीएम ने नपा ईओ को फ्लाई ओवर के नीचे जमा गंदगी को हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता राहुल सैनी, ओम यादव, नवीन शर्मा, विक्की सैनी, कैलाश यादव, सतपाल सरस, हुकम चन्द यादव, नरेश प्रजापत आदि मौजूद रहे।

बहरोड़. हाईवे सर्विस लाइन की बदहाली की जांच करने पहुंचे अिधकारी।