बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि भेजी
तिजारा|क्षेत्र केनिकटवर्ती ग्राम जलालपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग भेजा। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दुस्साराम लकनिया ने बताया कि विद्यालय परिवार ने उपखंड अधिकारी तिजारा को बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ पांच हजार तीन सौ रुपए का डीडी सौंपा है।
कठूमर: कस्बेके लालदास मंदिर में भाजपा की बैठक अनिल कौशिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कश्मीरी बाढ़ पीडितों के लिए धनसंग्रह करने का निर्णय लेकर कस्बे के मुख्य बाजार से धन संग्रह किया गया। बैठक में तुहीराम चौधरी, शेरसिंह मीणा, सुनील बजाज, चुन्नीलाल, विजयसिंह, गिर्राजसिंह, कल्लू पहलवान, लालसिंह, रामजीत, धूप सिंह, मानसिंह, भगवानसिंह, नरेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
तिजारा. बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ एसडीएम को डीडी भेंट करते प्रधानाध्यापक विद्यार्थी।