अलवर. सोमवार रात सड़क हादसे में घायल हुआ युवक राजेन्द्र पुत्र रणजीत सैनी निवासी लाडपुर सीएचसी पर चिकित्सक के नहीं मिलने के कारण दो घंटे तक तड़पता रहा। मौजूद स्टाफ ने ड्यूटी डॉक्टर ओ.पी. मीणा को सूचना दी लेकिन चिकित्सक अपने निवास से नहीं आए।
चिकित्सक नहीं पहुंचने पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया तथा उन्होंने एसडीएम बलवंत सिंह बीसीएमओ डाॅ. . डीके गुप्ता को मौके पर बुलाया। इस दौरान ओ.पी. मीणा भी गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में बताया जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश की तथा वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए 104 एंबुलेंस जननी एक्सप्रेस से मरीज को अलवर अस्पताल में पहुंचाया गया।
मरीज को नहीं मिली एंबुलेंस
परिजनों ने बताया कि घायल युवक को रैफर करने के बाद उपचार के लिए दूसरी जगह ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। जिससे मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी।
घर पर होने के कारण सीएचसी तक आने में समय लग गया। एंबुलेंस 108 बाहर गई हुई थी। इसलिए मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में मरीज को एंबुलेंस 104 से रेफर किया गया। -डा.ओ.पी. मीणा, सीएचसीकोटकासिम।