- Hindi News
- एसडीएम न्यायालय में सुचारू कार्य के लिए दिया ज्ञापन
एसडीएम न्यायालय में सुचारू कार्य के लिए दिया ज्ञापन
मुंडावर|एसडीएम न्यायालयमें अदालती कार्य सुचारू रूप से नहीं चलने से परेशान अभिभाषक संघ ने मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव के नाम का एक ज्ञापन एसडीएम सुदर्शन सिंह के भामाशाह शिविर में होने के कारण उनके रीडर को सौंपा। ज्ञापन में वकीलों ने बताया कि एसडीएम भामाशाह शिविरों के प्रभारी बनाए गए हैं। रोजाना शिविरों में उपस्थिति के कारण एसडीएम अदालती कार्याे में समय नहीं दे पा रहे हैं। ज्ञापन में वकीलों ने मुख्य सचिव से एसडीएम को शिविरों से हटाकर अदालती प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से शुरू करने के निर्देश देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट गंगाराम पटेल, जगन्नाथ यादव, हंसराज यादव, सर्जित चौधरी, विक्रम यादव, विजय शर्मा, सर्जित कुमार, मनोज मालवाल , सर्जित यादव, अनिल सहित बडी संख्या मे वकील मौजूद थे।
मुंडावर.अभिभाषक संघ के सदस्य एसडीएम के रीडर को ज्ञापन सौंपते हुए।