पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 24 से 30 तक के लोग बनाएंगे अपना घोषणापत्र

वार्ड 24 से 30 तक के लोग बनाएंगे अपना घोषणापत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्याओंका अंबार पलक झपकते ही हट सकता है। हमारी सोचने समझने की क्षमता में स्मार्टनेस हो तो हम प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाकर राह निकल सकते हैं। कुछ ऐसी ही सोच के साथ हम रहे हैं आपके बीच। आपकी तैयारी होनी चाहिए समस्याओं पर गंभीरता से सोच कर अच्छे सुझाव देने की। शहर को स्मार्ट बनाने की, जिससे हर समस्या का समाधान हो। किसी दूसरे पर निर्भरता से नहीं अपने विश्वास पर निर्भर होकर। इस समस्याओं का स्थाई समाधान स्मार्ट सुझाव के साथ किया जा सकता है। स्मार्ट नागरिक की तरह दंे ऐसा सुझाव जिससे शहर की तस्वीर बदले। समस्याओं और निदान के सुझावों के लिए दैनिक भास्कर का पांचवां रूबरू कार्यक्रम नंगली का चौराहा स्थित सूचना केंद्र में बुधवार को सुबह 10.30 बजे से आयोजित होगा। इसमें वार्ड नंबर 24, 25, 26, 27, 28, 29 30 के जनप्रतिनिधि आमजन भाग लेंगे। तैयार करेंगे अपने वार्ड का घोषणा पत्र। शेष|12 पर









इसमेंवार्ड की समस्याओं का निदान खोजने के लिए जनप्रतिनिधियों और आमजन बताएंगे कि पिछले चुनावी घोषणा पत्र में क्या कमियां रहीं। नए घोषणा पत्र में इन्हें दूर कैसे किया जाए। आमजन जनप्रतिनिधि को एक मंच पर लाकर आपसे करा रहा है रूबरू। हमारा मकसद है जनता खुद ऐसा घोषणा पत्र बनाए जिससे बन सके स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी। आप इन वार्डों के नागरिक है तो आकर अपने विचार साझा कर सकते हैं, ताकि आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा पत्र तैयार हो सके।