अलवर. शिवाजी पार्क थाना इलाके के हसन खां मेवात नगर स्थित संप्रेषण गृह से भागे दो बाल अपचारियों को उनके घर से पकड़ लिया गया है।
शिवाजी पार्क थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को संप्रेषण गृह से भागे पांच बाल अपचारियों में से दो को पकड़ लिया गया है। शेष तीन की तलाश जारी है।