पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज से मोबाइल चोरी का आरोपी रिमांड पर

कॉलेज से मोबाइल चोरी का आरोपी रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| अरावलीविहार थाना पुलिस ने गुरुवार रात मोबाइल चोरी के आरोप में हरिसिंह प्रजापत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को एसीजेएम नंबर-3 की अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि हरिसिंह (22) पुत्र देवीराम निवासी मूंगस्का अलवर को मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ माह पहले राजर्षि कॉलेज में परीक्षा के दौरान बाइकों की डिक्की के ताले तोड़कर 8 मोबाइल चुराने की बात स्वीकार की है।