पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैटेलाइट हॉस्पिटल में 24 घंटे चिकित्सा शुरू

सैटेलाइट हॉस्पिटल में 24 घंटे चिकित्सा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। शहर के कालाकुआं स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल में 24 घंटे चिकित्सा सेवा शुरू हो गई है। विधायक बनवारी लाल सिंघल ने इसका शुक्रवार को शुभारंभ किया। सैटेलाइट हॉस्पिटल में लैब, डिजिटल एक्सरे मशीन सहित कई आधुनिक उपकरण आने के बाद भी स्टाफ की कमी से रोगियों को मात्र 12 घंटे ही चिकित्सा सेवा ही मिल रही थी।
शुक्रवार को चिकित्सा सेवाओं में विस्तार कर इसे 24 घंटे कर दिया गया है। इस मौके पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. जीएस राठौड़ ने विधायक सिंघल, विधायक रामहेत यादव, नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला यादव सहित कई पार्षद मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि काला कुआं डिस्पेंसरी के सैटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत होने के बाद से ही इसमें रोगियों को 24 घंटे चिकित्सा सेवा नहीं मिल रही थी, जबकि इसमें पीएमओ का पद भी सृजित कर दिया गया।

(अलवर. कार्यक्रम में मौजूद विधायक बनवारीलाल सिंघल, रामहेत यादव एवं सभापति।)