पुत्रों ने किए मां के नेत्रदान
अलवर| शहरकी स्कीम दो में वृद्धा की मौत के बाद पुत्रों ने उनके नेत्रदान कर दिए।
डॉ. श्रॉफ आई हास्पिटल के कार्डिनेटर संजीव सिंह ने बताया कि स्कीम दो निवासी ईश्वर देवी आहूजा (78) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके पुत्र राधेश्याम आहूजा एवं यशपाल आहूजा की अनुमति के बाद हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।