पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलपीजी सब्सिडी योजना का करें प्रचार : डीएम

एलपीजी सब्सिडी योजना का करें प्रचार : डीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुकिंग के बाद उपभोक्ता को जल्द मिले रसोई गैस सिलेंडर

भास्करन्यूज | अलवर

जिलाकलक्टर एम पी स्वामी ने जिला रसद अधिकारी को एलपीजी सब्सिडी उपभोक्ता के आधार कार्ड के माध्यम से सीधे ही उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा होने की योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शुक्रवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुसंचालन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एसडीएम से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत व्यक्तियों के आधार कार्ड के माध्यम से बैंक से जुड़वाने की कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होने पर उपभोक्ता के बुकिंग करा जाने पर यथाशीघ्र सिलेंडर उपलब्ध करवायें। उन्होंने कहा कि 24 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी आधार कार्ड के माध्यम से सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा होने की थीम रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने गेहूं, चीनी तथा केरोसीन का वितरण उचित मूल्यों की दुकानों से समयबद्घ कराने के निर्देश देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई करें। बैठक में आईआेसीएल की सहायक प्रबंधक श्रीमती शिखा आहूजा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।