ओटी में ऑक्सी पल्स मीटर खराब
अलवर. राजीवगांधी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में ऑक्सी पल्स मीटर खराब हो गया है। इससे ऑपरेशन में परेशानी सकती है। वहीं एनेस्थेटिक ने भी बिना ऑक्सी पल्स मीटर के ऑपरेशन के लिए मना कर दिया है। यही हाल रहा तो ऑपरेशन करना मुश्किल हो जाएगा। एक मीटर अभी सही है, जिससे व्यवस्था बनी हुई है। अस्पताल में गुरुवार को ऑपरेशन के दौरान एक ऑक्सी पल्स मीटर खराब हो गया, लेकिन अभी इसका ज्यादा असर रोगियों पर नहीं पड़ा है।