- Hindi News
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाला गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाला गिरफ्तार
थानारैणी पुलिस ने रविवार को फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चंदूलाल पुत्र रामेश्वर मीणा निवासी जामडोली ने शिकायत की थी कि विधानसभा क्षेत्र राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में वर्ष 2010 में फर्जी आईटीआई प्रमाण पत्र के आधार पर विद्युत विभाग के द्वारा विक्रम मीणा पुत्र छोटेलाल मीणा, मान सिंह पुत्र रेवड़ राम गुर्जर तथा कैलाश चंद पुत्र किशोरी लाल मीणा निवासी जामडोली थाना रैणी को नियुक्ति दी है। इनके प्रमाण पत्र फैजाबाद उत्तरप्रदेश के फर्जी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को जांच के दौरान कैलाश चंद पुत्र किशोरी लाल मीणा निवासी जामडोली के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विद्युत विभाग में नौकरी करने पर कैलाश चंद पुत्र किशोरी लाल मीणा निवासी जामडोली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।