पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्दी ने रंगत दिखाई किसानों में खुशी

सर्दी ने रंगत दिखाई किसानों में खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर/बहरोड़ | शहरसहित पूरे जिले में रविवार को तीसरे दिन भी कड़ाके की ठंड पड़ती रही। जिले में बहराेड़, राजगढ़, कठूमर, कोटकासिम एवं नौगांवा सहित कई जगह मावठ हुई। मावठ से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विशेषज्ञ फसलों के लिए इस मावठ को अमृत के समान बता रहे हैं। शहर में तड़के से ही ओस गिरना शुरू हुई, जो दोपहर करीब 12 बजे तक चलती रही। दूसरे दिन भी बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। सूरज बादलों की ओट में खोया रहा। इससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर लोग ठिठुरते रहे। हालांकि तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन इससे लोगों को सर्दी का असर कम होता महसूस नहीं हुआ। बादलों के कारण अधिकतम तापमान 19 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री एवं अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार का अवकाश होने के कारण लोग घरों में ही रजाई में दुबके रहे। सुबह ओस गिरने एवं कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।

बहरोड़ क्षेत्र में रविवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बूंदाबांदी और दिनभर सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। ठंड का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। बाजारों में चहल-पहल कम रही।