अखंड ज्योति पाठ का आयोजन
थानागाजी. कस्बेके नारायणपुर मार्ग पर रविवार को श्याम सखा मंडल के सानिध्य में द्वितीय श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. बी लाल गुप्ता थे। अध्यक्षता पांडूपोल मंदिर के पुजारी बाबूलाल शर्मा ने की। कथा का वाचन सौरभ मधुकर कलकत्ता वाले ने किया। श्रद्धालुओं ने बाबा का गुणगान कर प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर उमेश, समाज सेवी राकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच ज्ञानचंद गुप्ता, धनश्याम हरसाना, लालचंद सैनी, गिर्राज भडाणा रामावतार यादव आदि मौजूद थे।
थानागाजी. अखंड ज्योति पाठ कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।