सम्मान समारोह 21 को
बहरोड़ ग्रामीण. रिवालीगांव में 21 दिसंबर को एक दिवसीय जय जवान जय किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रघुराज शास्त्री ने बताया सुबह 9 बजे समारोह में 1962-1971 के वीर योद्धाओं की विधवाओं कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से किसान सम्मेलन तथा नारी सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में गांव की उन्नति में सहयोग देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि युवा ब्राह्मण चेतना मंच प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश किसान संगठन अध्यक्ष विनोद कुमार यादव तथा अध्यक्षता गांव सरपंच नरेश यादव करेंगे। समारोह में जीवानंद महाराज, डॉ. बलवंत शास्त्री इंद्रदेव मौजूद रहेंगे।