पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव को लेकर चौपालों पर शुरू हुई चर्चा

पंचायत चुनाव को लेकर चौपालों पर शुरू हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| बहरोड़ ग्रामीण

पंचायतराज चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। गली, मोहल्ले,चाय की दुकान तथा गांव की चौपाल पर लोग पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते नजर आने लगे हैं। पंच, सरपंच तथा पंचायत समिति सदस्य के चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों को लेकर उनके बीच हार-जीत का अपने-अपने तरीके से समीकरण निकाल कर अभी से जीत सुनिश्चित कर रहें है। इस चुनावी चर्चा के दौरान कभी-कभी माहौल में गर्मी जाती है जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है लेकिन समझदार बड़े बुजर्गों के बीच में आने से मामला शांत हो जाता है। अभी पंचायत चुनावों की लाटरी नहीं निकली है लेकिन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने भी अभी से दमखम लगाना शुरू कर दिया तथा घर-घर जाकर अपने लिए समर्थन मांगने के अलावा रुठों को भी मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों अभी से अपनी जेबों को ढीला करना शुरू कर दिया जिससे होटल ढाबों पर शाम को भीड़ बढ़ने लगी है। एक प्रत्याशी ने तो गांव में टैंट लगा कर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया लेकिन लाटरी को लेकर चिंतित भी है। पंचायत चुनाव लाटरी के निकलने के बाद चुनाव लड़ने वाले कुछ प्रत्याशी को जहां शकुन मिलेगा वहीं कुछ को निराश होना पड़ेगा।

बहरोड़ ग्रामीण. गांव जैनपुरबास की चौपाल पर चुनावी माहौल का रंग