शिविर में 210 मरीजों की जांच
बहरोड़ ग्रामीण. लायंसक्लब राव सज्जन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रविवार को दुघेड़ा में निशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 210 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। शिविर का उद्घाटन करते हुए ट्रस्ट एमडी डॉ. विक्रमजीत सिंह ने किया। शिविर में 72 मरीजों की ईसीजी, 48 मरीजों की पीएफटी 80 मरीजों की शुगर की जांच की गई। वहीं 23 मरीजों को चश्में वितरित किए गए। ग्रामीणों ने शिविर में चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लिया। इस मौके पर नवयुवक मंडल के कृष्ण कुमार, विरेन्द्र दूघेड़ा, देशराज यादव, महेश कुमार, अनिल, रिंकू, मोहर सिंह, बिहारीलाल, झाबर, दीपचन्द, अमर सिंह तथा लायंस क्लब अध्यक्ष विजय सिंह, मनोज शर्मा, केजी. कौशिक, केपी. यादव, दीवान सिंह, माणकचंद्र अग्रवाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।