पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल स्कूलों में होगी सीबीएसई की पढ़ाई

मॉडल स्कूलों में होगी सीबीएसई की पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में यहां हैं मॉडल स्कूल

प्रदेशमें संचालित सभी मॉडल स्कूल अब सीबीएसई स्कूलों की तरह संचालित किए जाएंगे। इन सभी स्कूलों में पढ़ाई सीबीएसई के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। राज्य सरकार ने इन सभी मॉडल स्कूलों को एनओसी जारी कर दी है। साथ ही सरकार ने मॉडल स्कूल के सभी संस्था प्रधानों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इन स्कूलों की मान्यता के लिए सीबीएसई में आवेदन करने के आदेश भी दिए हैं।

शुरूआत में इन स्कूलों को माध्यमिक स्तर की मान्यता के लिए आवेदन करना है। मान्यता मिलने के बाद इन स्कूलों में सीबीएसई का शिविरा पंचांग लागू किया जाएगा।

फिलहाल प्रदेश में अजमेर, बांसवाड़ा, अलवर, बारां, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, गंगानगर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, जोधपुर, करौली, नागौर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मॉडल स्कूलों का संचालन हो रहा है।

अलवरमें हो रहा है 4 का संचालन

अलवरजिले में वर्तमान में 4 मॉडल स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा स्वीकृत मॉडल स्कूलों की संख्या 10 थी, लेकिन शेष स्कूल अभी बजट और विवादित जमीन के चलते बन नहीं पाए हैं।

^अगलेसत्र से सभी मॉडल स्कूलों के लिए सीबीएसई से मान्यता लेने के आदेश मिले हैं। आवेदन किए जा रहे हैं। -नवलसिंह राठौड़, एडीपीसीराष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान

राज्य सरकार ने जारी की एनओसी, संस्था प्रधानों को मान्यता लेने के निर्देश

िशक्षा