पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया

सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां. दोसोदगांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को ग्रामीणों ने आम रास्ते नालियों की सफाई की और गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प लिया। सरपंच नवरतन यादव ने बताया कि रविवार को ग्रामीणों नौकरी पेशा युवकों ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत गांव के आम रास्ते और नालियों की सफाई की। ग्रामीणों ने गांव को साफ रखने के लिए गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर ईश्वर स्वामी, संदीप शर्मा, मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, विष्णु यादव, साधुराम मेघवाल, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश स्वामी आदि ग्रामीणों ने श्रमदान कर संकल्प लिया।